सारा समय न्यूज डेस्क
सलोन।मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित बाबा झारखडेश्वर मंदिर मटका में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों ने आराध्य देव भगवान शिव का व्रत रखकर सुबह से ही क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठो, मंदिरों में अपनी आस्था से जलाभिषेक कर भगवान शिव को पुष्प आदि अर्पित किए ।भगवान शिव के भक्तगण सुबह से ही जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंच गए भक्तों के अपार जन सैलाब से हरहर महादेव से गूज उठ रही थी।मंदिरों में ॐ नमः शिवाय का जाप किया जा रहा था।
इसी खबर को सारा समय लाइव टीवी पर भी देखें –
समूचे सलोन क्षेत्र के शिव मंदिरों की अगर बात की जाए तो ग्राम सभा मटका स्थित झारखंडेश्वर धाम, बंधावा धाम, मुनेश्वर नाथ ममुनी, बाबा माधव दास, सिद्धेश्वर धाम सिरसिरा, आदि मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।वही भक्तों ने मंत्रोच्चार के पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया। आज के दिन ऐसा लग रहा था जैसे क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शंकर साक्षात विराजमान हों।