सारा समय न्यूज डेस्क
सलोन।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को सलोन नगर में जनसभा करने पहुँची।विधानसभा चुनाव में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के बजाय पाकिस्तान और आतंकवाद की बात करने से किसी का पेट नहीं भरेगा।
पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि,प्रदेश में मुख्य समस्या बेरोजगारी है, महंगाई है, महिलाओं की सुरक्षा है। किसानों की बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई चरम पर है, मैं जानती हूं कि आप किस तरह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं।पेट्रोल-डीज़ल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि आप खरीद नहीं पा रहे हैं।श्रीमती वाड्रा के कहा कि असलियत ये है कि मोदी अपने उद्योगपति दोस्तो के लिए सबकुछ कर रही है।इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस घोषणा पत्र का संकल्प गिनाते हुए कहा कि हम किसानों के कर्जे माफ करेंगे।आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे और अनाज के लिए ₹2500 प्रति क्विंटल दाम देंगे।कोरोना काल में दुकानदारों, छोटे व्यापारियों का बिजली बिल का बकाया माफ कर देंगे।कांग्रेस की सरकार बनते ही 3 गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगी।अंत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, यह खोखले वादे नहीं हैं सरकार बनते ही हम कर के दिखायेगे। इस मौके पर खालिद हुसैन, निजाम अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।