जूनियर शिक्षक संघ की छह शाखा संघ के चुनाव संपन्न

Sara Samay News

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का शनिवार को चुनाव हुए सपन्न

रायबरेली।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रायबरेली के शाखा संघों के चुनाव संपन्न हुए। शनिवार को शिवगढ़, हरचन्दपुर, सतांव, सलोन, ऊंचाहार, सरेनी ब्लॉक में समस्त पदों पर चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को छह ब्लॉकों में चुनाव संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि शिवगढ़ विकास क्षेत्र में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा, मंत्री निधि शुक्ला, कोषाध्यक्ष हिमांशू कनौजिया को चुना गया। हरचन्दपुर विकास क्षेत्र में अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गौतम, मंत्री जग लाल, कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद खुर्शीद अहमद चुने गए। सतांव विकास क्षेत्र में अध्यक्ष उमाशंकर, मंत्री योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को सहमति से निर्विरोध चुना गया। सलोन विकास क्षेत्र में अध्यक्ष साधना शर्मा, मंत्री मोहम्मद आजम, कोषाध्यक्ष कदीर अहमद, ऊंचाहार विकास क्षेत्र में अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह मंत्री प्रीति जायसवाल कोषाध्यक्ष ओमानंद शुक्ल, सरेनी विकास क्षेत्र में अध्यक्ष अंशुमान मिश्र, मंत्री शिव बहादुर, कोषाध्यक्ष राम बहादुर श्रीवास्तव चुने गए।

कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि जनपद स्तर से चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी क्रमशः लक्ष्मी सिंह, सुरेश सिंह, नीलम सिंह, हरकेश यादव, सुनीता सिंह, राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, आशीष चौधरी, विक्रमादित्य सिंह, दीपक कुमार, उत्तम सोनी, संजय सिंह रहे। निर्वाचित शाखा संघों के पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी ने बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉकों की कमेटी शिक्षकों के हित में बढ़ चढ़कर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *