पंकज महाराज यात्रा लेकर शुक्रवार को सलोन के कपूरीपुर गांव पहुंचे

Sara Samay News

आनंद श्रीवास्तव

सारा समय न्यूज नेटवर्क

सलोन,रायबरेली।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष पंकज महाराज यात्रा लेकर शुक्रवार को सलोन स्थित कपूरीपुर गांव   पहुंचे। जहां आयोजित सत्संग समारोह में आए हुए जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह सत्संग है कोई कथा कीर्तन नहीं बल्कि उस प्रभु से जीते जी मिलने का प्रेम है।

उन्होंने कहा कि जन्म-जन्मान्तरों के पुण्य कर्म जब उदय होते हैं तब हमे मनुष्य शरीर प्राप्त होता है। इस मनुष्य शरीर को पाने के लिये देवी देवता भी तरसते हैं।चौरासी लाख योनियों में यही मनुष्य योनि ही सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि केवल इसी शरीर में दोनों आंखों के मध्य में तीसरी आंख है जिससे अन्तरी साधना के द्वारा मरने से पहले देवी देवताओं को देखा जा सकता है।पंकज जी महाराज जी ने साधना की तीन क्रियायें सुमिरन,ध्यान और भजन में विस्तार से समझाया।खान-पान पर प्रकाश डालते हुये संस्थाध्यक्ष ने कहा कि आज का मानव बिना विचार किये बीमार पशु पक्षियों का मुर्दा मांस पेट में डालता जा रहा है। जिससे उसके कीटाणु, वैक्टीरिया, मनुष्य के पेट में जाकर तरह-तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं।कोरोना जैसी जानलेवा महामारी इसकी एक झलक थी।उन्होंने अपील की है अभी भी समय है।कहा कि मदिरा-मांस छोड़कर हर कोई शाकाहार अपनाए और सदाचारी बनें।इससे ही स्वच्छ और खुशहाल समाज का निर्माण हो सकता है। इसी मकसद से देश भर में सदाचार-शाकाहार शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस मुहिम से करोड़ों लोग जुड़कर मदिरा और मांस का परित्याग कर शाकाहार अपना चुके हैं।उन्होंने यह भी कहा कि नारियों का हरहाल में सम्मान होना चाहिए। संत और सत्गुरु बड़े भाग्य से मिलते हैं। गुरु के ध्यान से ही जीवों को यहां से छुटकारा मिलेगा।उन्होंने लोगों से शाकाहार बनने की अपील करते हुए कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। उसे कदम-कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने 20 दिसम्बर से मथुरा में होने वाले 75वॉ जयगुरुदेव वार्षिक सत्संग मेला में लोगो को आमंत्रित किया है।इस अवसर पर जिला रायबरेली संगत के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष समर बहादुर मौर्य, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ अध्यक्ष सूर्यबली सिंह, रामबरन मिश्र, अखिलेश मिश्र, तह. अध्यक्ष राम कुमार, गेंदा लाल मौर्य, मनोज सिंह, गुरु प्रसाद, अभिषेक, डा. राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, महिला ब्लाक अध्यक्ष इन्द्रा सिंह, भोलानाथ रावत आदि के साथ संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *