Skip to content
Social networks

ऊंचाहार में अवैध खनन पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

ऐहारी टेल के निकट अवैध खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम, मौके से जेसीबी फरार; पुलिस के सुपुर्द की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली सारासमय मीडिया ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन...

3 minutes read 0 comments

ऐहारी टेल के निकट अवैध खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम, मौके से जेसीबी फरार; पुलिस के सुपुर्द की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली

सारासमय मीडिया

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के मामले में राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह तोमर ने छिपिया गांव के निकट कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर ऊंचाहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के ऐहारी टेल के निकट मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। हालांकि, राजस्व अधिकारी के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद जेसीबी वहां से फरार हो गई। इस दौरान मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ में आ गई।

कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को ऊंचाहार कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हलचल मच गई।

नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई की पुष्टि

नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ऊंचाहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अब मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि खनन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

ज

Leave a comment

Write a Comment