Skip to content
Social networks

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर FSDA का शिकंजा, ऊंचाहार में किराना स्टोर पर छापा

सारा समय मीडिया 8.35 क्विंटल जीरा और मटर दाल का स्टॉक सीज, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए ऊंचाहार, रायबरेली। दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों...

3 minutes read 0 comments
32 views

सारा समय मीडिया

8.35 क्विंटल जीरा और मटर दाल का स्टॉक सीज, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

ऊंचाहार, रायबरेली। दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में ऊंचाहार क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव स्थित चेतन किराना स्टोर पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में जीरा और मटर दाल का स्टॉक सीज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 8.35 क्विंटल खाद्य सामग्री सीज की गई। इसमें 179 किलोग्राम जीरा शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 44,750 रुपये बताई गई है। वहीं 656 किलोग्राम मटर दाल, जिसकी कीमत 39,360 रुपये आंकी गई है, उसे भी विभागीय टीम ने सीज कर दिया।

खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते टीम ने संबंधित खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छापेमारी से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

इनसेट

अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

किशुनदासपुर स्थित चेतन किराना स्टोर पर हुई इस कार्रवाई के बाद सबसे महत्वपूर्ण सवाल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर है। जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि सीज किए गए खाद्य पदार्थों में मानकों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। फिलहाल विभाग ने स्टॉक सीज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आंकड़ों  के अनुसार आशंका है कि 179 किलो जीरा और 656 किलो मटर दाल, यानी कुल 835 किलो (8 क्विंटल 35 किलो) सामग्री सीज हुई है।जिसकी कुल अनुमानित कीमत 84,110 रुपये है। 

Leave a comment

Write a Comment