Skip to content
Social networks

महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

सारा समय मीडिया रायबरेली । डीह थाना क्षेत्र में महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक...

2 minutes read 0 comments
75 views

सारा समय मीडिया

रायबरेली । डीह थाना क्षेत्र में महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना 30 अक्टूबर की है, जबकि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

 रायबरेली पुलिस के अनुसार पीड़िता ने डीह थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नारायणपुर निवासी देशराज गुप्ता ने उसका हाथ पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपी की पत्नी सावित्री ने बाहर से भी दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

शिकायत के आधार पर डीह पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 207/2026 में बीएनएस की धारा 64(1), 61(2) और 127(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 अक्टूबर को डीह पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी देशराज पुत्र मेवालाल, निवासी नारायणपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a comment

Write a Comment