Skip to content
Social networks

गंगा घाट की स्वच्छता के लिए आगे आया एसएस फाउंडेशन, चलाया सफाई अभियान

सारा समय मीडिया ऊंचाहार, रायबरेली। गंगा की निर्मलता और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से एसएस फाउंडेशन की ओर से गोकर्ण गंगा घाट (गोकना) पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।...

3 minutes read 0 comments
120 views

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार, रायबरेली। गंगा की निर्मलता और घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से एसएस फाउंडेशन की ओर से गोकर्ण गंगा घाट (गोकना) पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर गंगा तट की सफाई की और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

एसएस फाउंडेशन के प्रबंधक एवं सचिव सूरज शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी, कामता प्रसाद, बुधई सिंह, संदीप, अमित समेत दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर घाट परिसर में फैले कचरे और गंदगी को साफ किया तथा लोगों को गंगा तट को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।

अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की गई कि धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र गंगा घाट पर प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और पूजन सामग्री इधर-उधर न फेंकें। घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर सूरज शुक्ल ने कहा कि गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। इसकी स्वच्छता केवल किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि एसएस फाउंडेशन सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी ऐसे अभियान संचालित करता रहेगा।

श्रमदान और जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित इस पहल ने गंगा घाट की स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

Leave a comment

Write a Comment