Skip to content
Social networks

प्रयागराज-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय रामगोपाल की मौत

रामचन्द्रपुर रेलवे स्टेशन के निकट नाथीपुर गांव के पास हुई घटना, यादव परिवार से विवाद की चर्चा; पुलिस जांच में जुटी सारा समय मीडिया ऊंचाहार, रायबरेली। प्रयागराज-लखनऊ रेलखंड पर रामचन्द्रपुर रेलवे स्टेशन...

2 minutes read 0 comments
353 views

रामचन्द्रपुर रेलवे स्टेशन के निकट नाथीपुर गांव के पास हुई घटना, यादव परिवार से विवाद की चर्चा; पुलिस जांच में जुटी

सारा समय मीडिया

ऊंचाहार, रायबरेली। प्रयागराज-लखनऊ रेलखंड पर रामचन्द्रपुर रेलवे स्टेशन के निकट नाथीपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय रामगोपाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगोपाल का एक यादव परिवार से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, विवाद और ट्रेन से कटकर हुई मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Leave a comment

Write a Comment