सहयोगियों के साथ गौशाला पहुंचे उमरन ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह उर्फ रिंकू, गोवंशों को खिलाए फल और गुड़
सारा समय मीडिया
रोहनियां, रायबरेली। जन्मदिन पर जहां लोग केक काटकर और उत्सव मनाकर अपनी खुशियां साझा करते हैं, वहीं उमरन ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह उर्फ रिंकू ने अपने जन्मदिन को गोवंशों की सेवा के लिए समर्पित कर एक अलग पहल की। उन्होंने सहयोगियों के साथ गौशाला पहुंचकर गोवंशों को फल और गुड़ खिलाया तथा उनकी सेवा कर जन्मदिन मनाया।
सोमवार दोपहर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में रणजीत सिंह ने गोवंशों को अपने हाथों से फल और गुड़ खिलाया। इस दौरान उनके साथ संजय कुमार सहित अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।
प्रधान प्रतिनिधि की इस पहल को जन्मदिन मनाने का एक सेवा भाव से जुड़ा तरीका माना जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने गोसेवा के माध्यम से लोगों को पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और उनकी देखभाल का संदेश दिया।
इस तरह रणजीत सिंह उर्फ रिंकू ने अपना जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर गोवंशों की सेवा के साथ मनाया।

Leave a comment