Skip to content
Social networks

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात की दो गाड़ियां रोडवेज बस से टकराईं, कई घायल

सारा समय मीडिया रायबरेली के लालगंज में देर रात एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। फतेहपुर से उन्नाव जा रही बारात की दो गाड़ियां रोडवेज बस की चपेट में आ...

3 minutes read 0 comments
91 views

सारा समय मीडिया

रायबरेली के लालगंज में देर रात एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। फतेहपुर से उन्नाव जा रही बारात की दो गाड़ियां रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में कई बाराती गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दरअसल, फतेहपुर जनपद के किशनपुर से एक बारात उन्नाव जा रही थी। बारात के काफिले में कुल तीन गाड़ियां शामिल थीं। बताया जा रहा है कि प्रत्येक गाड़ी में पांच से छह लोग सवार थे। इसी दौरान रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में रात के अंधेरे में बारात की दो गाड़ियों की रोडवेज बस से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिए लालगंज स्थित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायल शकील के अनुसार, बारात फतेहपुर के किशनपुर से उन्नाव जा रही थी। काफिले में तीन गाड़ियां थीं, जिनमें से दो दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। जबकी एक महिला की मौके पे मौत हो गई है

फिलहाल घायलों की सही संख्या और किसी की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना ने शादी की खुशियों के बीच परिवारों को चिंता और सदमे में डाल दिया है।

Leave a comment

Write a Comment