Skip to content
Social networks

भारी बारिश के बीच उमेश द्विवेदी का रायबरेली में जगह-जगह भव्य स्वागत, शिक्षकों और समर्थकों में दिखा उत्साह

सारा समय मीडिया रायबरेली। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद सदस्य (शिक्षक विधायक) उमेश द्विवेदी शुक्रवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। उनके...

2 minutes read 0 comments
182 views

सारा समय मीडिया

रायबरेली। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद विधान परिषद सदस्य (शिक्षक विधायक) उमेश द्विवेदी शुक्रवार को पहली बार रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिलेभर में शिक्षकों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारी बारिश के बावजूद जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से कार द्वारा रायबरेली पहुंचे उमेश द्विवेदी का जिले में प्रवेश करते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। रायबरेली शहर से लेकर जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार चौराहा और अरखा सहित विभिन्न स्थानों पर शिक्षकों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने की बधाई दी।

हरचंदपुर में न्यू नरेश होटल के सामने संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं ने उमेश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और बारिश के बीच भी स्वागत कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

खास बात यह रही कि तेज बारिश भी समर्थकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। जगह-जगह जुटे लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। तीसरी बार शिक्षक विधायक चुने जाने के बाद रायबरेली में उनके पहले आगमन पर विभिन्न क्षेत्रों में हुए स्वागत कार्यक्रमों ने पूरे दौरे को खास बना दिया।

Leave a comment

Write a Comment