Skip to content
Social networks

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के छह ब्लॉकों का हुआ चुनाव

राही और हरचंदपुर ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव, गौरव तीन और सूर्य प्रकाश गौतम 73 मतों से रहे विजयी ऊंचाहार में अजित सिंह, सतांव में उमाशंकर, सरेनी सुशील त्रिपाठी व...

4 minutes read 0 comments
237 views

राही और हरचंदपुर ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव, गौरव तीन और सूर्य प्रकाश गौतम 73 मतों से रहे विजयी

ऊंचाहार में अजित सिंह, सतांव में उमाशंकर, सरेनी सुशील त्रिपाठी व सलोन में साधना शर्मा निर्विरोध हुए निर्वाचित।

सारा समय मीडिया

रायबरेली। जिला स्तरीय टीम गठित होने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की तरफ से छह ब्लॉकों में चुनाव कराए गए। ऊंचाहार, सतांव, सरेनी व सलोन ब्लॉक में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ तो वहीं राही और हरचंदपुर में चुनाव के माध्यम से ब्लॉक कार्यकारिणी के कई पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने बताया प्रदेश के निर्देश पर ब्लॉकों में चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। सरेनी ब्लॉक में सुशील कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, शिव बहादुर मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार पाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। सतांव ब्लॉक में उमाशंकर चौधरी अध्यक्ष, मंत्री योगेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। ऊंचाहार ब्लॉक में अजित प्रताप सिंह अध्यक्ष, प्रीति जायसवाल मंत्री और कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सलोन ब्लॉक में साधना शर्मा अध्यक्ष, मो. आजम मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर कदिर अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि राही और हरचंदपुर ब्लॉक चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष तय हुआ। चुनावी पर्यवेक्षक सुनील यादव और चुनाव अधिकारी आशीष तिवारी ने बताया कि राही ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर गौरव यादव और राकेश कुमार के मध्य चुनाव हुआ। यहां पर करीबी मुकाबले में तीन मतों से गौरव यादव विजयी रहे। उन्हें कुल 39 मत मिले तो राकेश को 36 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा महामंत्री पद पर अपराजिता अवस्थी महज एक मत से विजयी रही। उन्होंने राहुल बाजपेई को एक मत से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय को 38 और मनोज शर्मा को 37 मत मिले। उपाध्यक्ष महिला के पद मंजू सिंह को 38 और राजश्री त्रिपाठी को 34 मत मिले। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद अमर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिला महामंत्री सियाराम सोनकर और चुनावी पर्यवेक्षक नागेंद्र सिंह और चुनाव अधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि हरचंदपुर ब्लॉक कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रकाश गौतम और बाबू नेत्रपाल के मध्य चुनाव हुआ। जिसमें सूर्य प्रकाश गौतम को 108 मत मिले और बाबू नेत्रपाल को 35 मत मिले। इसके अलावा मंत्री जागेश्वर और कोषाध्यक्ष खुर्शीद अहमद सहित अन्य पदों के लिए प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a comment

Write a Comment