Skip to content
Social networks

पिपरहा में हरे-भरे फलदार आम के पेड़ पर चला आरा, वन विभाग और पुलिस पर वसूली के गंभीर आरोप

रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक चलता है हरे भरे बागानों पर इलेक्ट्रॉनिक आरा सारा समय मीडिया ऊँचाहार (रायबरेली)। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार देहात स्थित पिपरहा गांव में...

3 minutes read 0 comments
270 views

रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक चलता है हरे भरे बागानों पर इलेक्ट्रॉनिक आरा

सारा समय मीडिया

ऊँचाहार (रायबरेली)। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार देहात स्थित पिपरहा गांव में हरे-भरे फलदार आम के वृक्ष की कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन माफिया द्वारा खुलेआम फलदार वृक्षों की कटान कराई जा रही है। इस मामले में वन विभाग और पुलिस की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले के संबंध में संपर्क में आए पिपरहा निवासी कुल्ले पासी ने कथित तौर पर दावा किया कि वृक्ष की खरीद कीमत का 50 प्रतिशत हिस्सा पुलिस और 20 से 40 प्रतिशत हिस्सा वन विभाग के जिम्मेदार के पास जमा किया गया है। इतना ही नहीं, उसने दावा किया कि क्षेत्र में इसी कथित दर से लेन-देन का सिलसिला खुलेआम चल रहा है।

यदि ये आरोप सही हैं तो यह मामला केवल अवैध वृक्ष कटान तक सीमित नहीं है, बल्कि संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली और संभावित मिलीभगत की गंभीर जांच का विषय बनता है।

हालांकि, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को लेकर लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष भी सामने आना शेष है।

अब सवाल यह है कि हरे-भरे फलदार वृक्षों की कटान किसकी अनुमति से हो रही है? क्या वृक्ष कटान के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई है? और यदि वसूली के आरोपों में सच्चाई है तो इसकी जांच कौन करेगा?

प्रकरण में जिला प्रशासन, वन विभाग के उच्चाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा है।

मामले में वन दरोगा शरद वाजपेई ने कहा कि सूचना पर कार्यवाही की जाएगी ।।

Leave a comment

Write a Comment