ऊंचाहार तहसील मुख्यालय पर ग्रामीणों का धरना, पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप
सारा समय मीडिया
ऊंचाहार, रायबरेली। शहजादपुर ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने प्रधान प्रत्याशी पर निजता के हनन का आरोप लगाते हुए ऊंचाहार तहसील मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और प्रशासन से किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
सत्रुहन सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे।
इस मामले को लेकर तहसील मुख्यालय पर ग्रामीणों के आमरण अनशन से स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Leave a comment