Skip to content
Social networks

घर का ताला तोड़कर चोरी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

सारा समय मीडिया रायबरेली | ऊँचाहार क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते...

2 minutes read 0 comments
189 views

सारा समय मीडिया

रायबरेली | ऊँचाहार क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

गंगेहरा गुलाल गंज निवासी रंजीत वैश्य की शिकायत पत्र के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 को पीड़ित जब अपने घर पहुंचा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आरोप है कि घर से सोने की अंगूठियां, सोने की चेन और करीब 20 हजार रुपये नकद गायब मिले।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर सूचना दी तथा संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई गई है।

कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

Leave a comment

Write a Comment