सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ विधान परिषद स्नातक/शिक्षक का मतदान
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026: लखनऊ खंड स्नातक में 43.69%, शिक्षक सीट पर 65.72% मतदान
(सूरज शुक्ल)
सारा समय न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत लखनऊ खंड के रायबरेली जनपद में मतदान समाप्त होने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के रायबरेली में 43.69 प्रतिशत, जबकि लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 65.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक की तुलना में अधिक मतदान हुआ।
मतदान में महिला मतदाताओं का रहा दबदबा,बढ़चढ़ कर किया मतदान
(आनंद)
सारा समय न्यूज नेटवर्क
सलोन। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ विधान परिषद स्नातक/शिक्षक का मतदान। ब्लॉक सभागार सलोन में मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुए मतदान शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। जिसमें बूथ संख्या 309 पर 800 मतदाताओं की सापेक्ष में 418 मत पड़े जिसमें 136 महिला तथा 282 पुरुष वही बूथ संख्या 309 अ पर कुल 687 मतदाताओं की सापेक्ष में 304 मत पड़े जिसमें 99 महिला तथा 205 पुरुष इसी तरह शिक्षक बूथ संख्या 221 पर 310 मतदाताओं की सापेक्ष में 208 मत पड़े जिसमें 53 महिला तथा 155 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह मतदान का प्रतिशत कुछ धीमा रहा परंतु 10:00 बजे के बाद से मतदाताओं में वोट करने का जोश देखा गया जहां मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई। हुए मतदान में महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।
ऊँचाहार में शिक्षक एमएलसी पद के लिये 68.5 फीसदी व स्नातक एमएलसी पद के लिए 47 .66 फीसदी मतदान
(सुजीत मिश्र)
सारा समय न्यूज नेटवर्क
ऊँचाहार-शिक्षक एमएलसी व स्नातक एमएलसी पद के लिए हुए चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर शिक्षक एमएलसी व स्नातक एमएलसी पद के लिए सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ, जिसमें शिक्षक एमएलसी पद के एक व स्नातक एमएलसी पद के लिये दो मतदान केंद्र बनाये गये थे।जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने भी बूथ संख्या 311 पर मतदान किया।
इस दौरान शिक्षक एमएलसी पद के लिए 305 मतों के सापेक्ष 210 मतदाताओं ने मतदान किया, और स्नातक एमएलसी पद के लिए 1609 मतों के सापेक्ष 767 मतदाताओं ने मतदान किया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट हरिशंकर पाल ने बताया कि शिक्षक एमएलसी पद के लिये 68.5 फीसदी व स्नातक एमएलसी पद के लिए 47 .66 फीसदी मतदान हुआ है।

Leave a comment