सारा समय मीडिया
सलोन, रायबरेली। तहसील सभागार सलोन में लायर्स बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता टी.एन. त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, तहसीलदार अवनीश कुमार, न्यायिक तहसीलदार, नायब तहसीलदार और नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि टी.एन. त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव द्विवेदी, महामंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी समेत पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर न्यायहित में कार्य करने और बार की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव द्विवेदी और महामंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा संगठन की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार त्रिपाठी एवं कुलदीप त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री अमित शुक्ला, रामानुज पांडेय एवं अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद द्विवेदी, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीण कुमार तिवारी और मीडिया प्रभारी जंकी अख्तर नकवी उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य जगदीश प्रसाद मौर्य, विनय कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार तिवारी तथा कनिष्ठ सदस्य वरुण श्रीवास्तव, प्रदीप जोशी, प्रमोद त्रिपाठी, आलोक कुमार राव, मोहम्मद शकील अहमद, कौशल किशोर जोशी और विनय त्रिपाठी सहित पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी भी समारोह में शामिल हुए।

Leave a comment