सारा समय मीडिया
महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बरहुवां के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज ले जाया गया, जहां दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
मृतकों में एक की पहचान अमित कुमार सिंह निवासी पखनपुर के रूप में हुई है, जो कोटेदार बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति का उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment